image

सुरभि सांखला MMA एशियन चैंपियन शिप : रजत पदक

उज्जैन टाइम्स ब्यूरो
449
  • Share on:


इंदौर की सुरभि सांखला ने  मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की  एशियन चैंपियन शिप में रजत  पदक जीता 


मनामा बहरीन  मे आयोजित एशियन चैम्पियन शिप मे  मिक्स मार्शल आर्ट  एसोसिएशन इंडिया ( mma ) की टीम ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि


इंदौर की सुरभि सांखला ने  मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की  एशियन चैंपियन शिप में रजत  पदक जीता  मनामा बहरीन  मे आयोजित एशियन चैम्पियन शिप मे  मिक्स मार्शल आर्ट  एसोसिएशन इंडिया ( MMA ) की टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है  .


उक्त प्रतियोगिता में  इंदौर, मध्यप्रदेश की पहली सीनियर महिला खिलाड़ी सुरभि साँखला ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए  सेमी फाइनल  के कड़े मुक़ाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ी काशनी मारवा को हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में पाकिस्तान की खिलाड़ी क़द में सुरभि से अधिक होने के कारण काफ़ी पंच और किक द्वारा सटीक प्रहार कर पहले  दो राउंड  में अंकों के आधार पर काफ़ी आगे हो गई थी लेकिन तीसरे और अंतिम मुक़ाबले से पूर्व केवल एक मिनट के ब्रेक के दौरान कोच विकास शर्मा के साथ रणनीति बनायी


सुरभि के पास केवल एक ही मौक़ा था  जिससे  वो इस मुक़ाबले को जीत सके इसके लिए सुरभि को निर्धारित समय से पहले अपने प्रतिद्वंदी को धराशायी करना था  तभी वो इस मुक़ाबले को जीत सकती थी   और सुरभि ने ऐसा ही किया उन्होने अंतिम फाइनल राउंड में ज़ोरदार वापसी के साथ पाकिस्तान की प्रतिद्वंदी को ज़मीन पर धराशायी कर लगातार सटीक पंच मार कर समय से पूर्व फाइट ख़त्म कर मुक़ाबला जीत लिया और फाइनल में प्रवेश कर पदक सुनिश्चित किया


फाइनल में उनका मुक़ाबला कैटिगरी की पूर्व चैंपियन कजाकिस्तान की खिलाड़ी के साथ हुआ जिसे जीतने में वो सफल नहीं हो सकी और सुरभि को रजत पदक से संतोष करना पड़ा

ऑपरेशन RAGEPILL और भारत में नशीले पदार्थों के खिलाफ जंग

IPL की व्यूअरशिप कम हो रही है ?

भारत में लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन कैंपेन

नीति आयोग @ ई-फास्ट इंडिया पहल में NITI गियरशिफ्ट चैलेंज

RBI वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2024 और Ideathon

Personal Finance : सामान्य व्यक्तियों के लिए

टाटा Group : शीर्ष 100 में एकमात्र भारतीय ब्रांड

अबकी बार, तगड़ा प्रहार : कोचिंग सेंटरों के भ्रामक विज्ञापन

अर्जुन बनने के लिए हाथों की जरूरत नहीं !

सेंसेक्स पहली बार 72,000 के पार : Should I stop my investments?

जागो ग्राहक जागो: विवेक बिंद्रा Vs संदीप माहेश्वरी

पद्म सम्मान : वापसी जैसी कोई बात नहीं

‘मैं अटल हूं’: वह नेता जिसे आप जानते हैं, लेकिन वह आदमी जिसे आप नहीं जानते।

अनुशासन का प्रतीक = नाथन लियोन, ऑफ स्पिनर ऑस्ट्रेलिया

धोनी : नंबर 7 जर्सी : बीसीसीआई ने रिटायर किया

नई शिक्षा नीति: 34 साल बाद

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 खिलाड़ी नीलामी