image

ग्राहक पंचायत : ग्राहक पखवाड़े का शुभारंभ

उज्जैन टाइम्स ब्यूरो
427
  • Share on:


इंदौर में ग्राहक पंचायत ने किया ग्राहक पखवाड़े का शुभारंभ


ग्राहक जागरण के कार्यक्रम लगातार आयोजित कर रही है संस्था


ग्राहक पंचायत महानगर द्वारा प्रतिवर्ष के अनुसार दिसंबर माह में ग्राहक पखवाड़े का आयोजन किया गया। इसमें ग्राहक जागरण के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर पर्यावरणविद् दिलीप वाघेला एवं शहूर टीवी कलाकार अमित सोनी थे।


हर साल ग्राहक पंचायत दिसंबर से जनवरी तक ग्राहक पखवाड़ा आयोजित करती है। 


कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए महानगर अध्यक्ष श्री देवेंद्र दुबगे ने बताया कि किस प्रकार ग्राहक पंचायत विभिन्न आयामो पर कार्य के साथ ग्राहक जागरण की दिशा मे कार्य करते हुए ग्राहक मार्गदर्शन, वस्तुओ एवं सेवाओ मे हुई त्रुटि पर ग्राहकों को  न्याय दिलाना, जनजागरण कार्यक्रम, रैली और जन आंदोलन के माध्यम से समाज मे व्यापात शोषण से मुक्ति हेतु प्रयास कर, ग्राहकों को अपनी दिशा और दृष्टि विकसित करने मे जागरण संबंधी कार्य करती है |


डॉ वाघेला ने अपने उदबोधन मे प्रकृति के मनुष्य जीवन मे महत्व को समझाते हुए आव्हान किया कि हमे ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उन्हे सहजकर बडा भी करना है पेड़ भले ही कम लगाए किन्तु जो लगाए है उन्हे बचाया भी जाए | उन्होने ग्राहक पंचायत के पर्यावरण आयाम हेतु अपना मार्गदर्शन देने हेतु भी कहा |


अतिथि अमित सोनी ने ग्राहक पंचायत के कार्यो की सराहना करते हुए ग्राहक पंचायत के सोशल मीडिया मे प्रचार हेतु पूर्ण सहयोग करने हेतु कहा तथा जीवन मे प्रतिदिन व्यायाम को स्थान देने हेतु भी कहा |


कार्यक्रम मे मालवा प्रांत से डी जी मिश्र और सुहास पुंडलीक उपस्थित रहे |



17 वर्षों बाद बना इतिहास: 12 किलोमीटर की सुरंग से नर्मदा का जल पहुँचेगा विंध्य और सोन बेसिन तक

नर्मदा साहित्य मंथन 2025 : सामान्य से परे सोचने के लिए मजबूर किया

इंदौर रंगपंचमी गेर - क्या इसे अगले वर्ष UNESCO यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल किया जाएगा?

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार 2023

उज्जैन सोचे : मेरा विकास का नंबर क्या अब आएगा?

साइबर तहसील : मध्यप्रदेश देश का एकमात्र राज्य

उज्जैन सिंहस्थ : कुंभ मेला 2028

सबसे पहले महाकाल, उसके बाद दूसरा काम - मुख्यमंत्री मोहन यादव

प्रोफ़ाइल: मोहन यादव, मप्र के 19वें मुख्यमंत्री, उज्जैन से

सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत निर्माण

बड़वानी से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक जहाजों का संचालन